सीपीआई के वरिष्ठ नेता ए बी बर्धन का निधन
ए बी बर्धन का जन्म 25 सितंबर 1924 को ब्रिटिश इंडिया में बंगाल प्रेसीडेंसी (वर्तमान बांग्लादेश) स्थित बारीसाल में हुआ.
अरुणिमा सिन्हा ने माउंट अकोनकागुआ पर चढ़ाई की
अरुणिमा ने 12 दिसंबर 2015 को यह मिशन आरंभ करते हुए 25 दिसंबर 2015 को पर्वत की चोटी पर भारत का तिरंगा फ़हराया
केंद्र सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2016 से मिट्टी के तेल पर डीबीटी योजना लागू करने की घोषणा
प्रारंभिक चरण में इस योजना को आठ राज्यों के चयनित 26 जिलों में लागू किया जाएगा ये राज्य हैं छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब और राजस्थान.
दिल्ली पुलिस का नाम हुआ 'लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में दर्ज
दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 2 जनवरी 2016 को सुबह दिल्ली पुलिस को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड से नवाजा गया.
बीसीसीआई में भ्रष्टाचार से संबंधित लोढ़ा समिति ने अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपी
वर्ष 2015 में बीसीसीआई में भ्रष्टाचार के मामले पर जाँच करने हेतु सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस आर एम लोढ़ा समिति का गठन किया था.
सऊदी अरब ने ईरान के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किये
शेख निम्र अल-निम्र एवं 46 अन्य लोगों को सऊदी अरब द्वारा 2 जनवरी 2016 को आतंक सम्बन्धी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर फांसी की सज़ा दी गयी. उसके बाद यह निर्णय लिया गया.
सऊदी अरब ने ईरान के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किये
शेख निम्र अल-निम्र एवं 46 अन्य लोगों को सऊदी अरब द्वारा 2 जनवरी 2016 को आतंक सम्बन्धी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर फांसी की सज़ा दी गयी. उसके बाद यह निर्णय लिया गया.
भाजपा सांसद शंकर प्रसाद जायसवाल का निधन
वह लगातार तीन बार 11वीं, 12वीं और 13वीं लोकसभा में भाजपा की ओर से वाराणसी निर्वाचन क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए.
भारतीय रिजर्व बैंक ने स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर पर मौद्रिक दंड लगाया
भारतीय स्टेट बैंक के सहयोगी बैंक स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर पर 10 मिलियन(1 करोड़) का मौद्रिक दंड लगाया गया है.
आर अश्विन आईसीसी टेस्ट रैकिंग में नंबर एक गेंदबाज बने
अश्विन ने पिछले नौ टेस्ट मैचों में 62 विकेट लिये. इनमें से 31 विकेट उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार टेस्ट मैचों में हासिल किये.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इजराइल में पर्सन ऑफ़ द ईयर बने
लोकप्रियता को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 4 जनवरी 2016 को इजराइल में ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ का खिताब दिया गया है.
विश्वस्तर पर 'विश्व ब्रेल दिवस' मनाया गया
विश्व ब्रेल दिवस प्रति वर्ष 4 जनवरी को लुई ब्रेल के जन्मदिन के स्मरणोत्सव के रूप में मनाया जाता है.
केंद्र सरकार ने रांची में खेल विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा की
केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय कोयला व ऊर्जा राज्यमंत्री पीयूष गोयल ने 1 जनवरी 2015 को रांची में अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल विश्वविद्यालय खोले जाने की घोषणा की.
अतुल सोबती ने भेल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर का कार्यभार संभाला
सरकार ने वर्ष 2015 के सितंबर माह में 5 वर्ष के लिए सोबती को भेल के सीएमडी पद पर नियुक्ति को मंजूरी दी थी
जावेद अहमद उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक नियुक्त
उत्तर प्रदेश सरकार ने जावेद अहमद को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया.
भारत ने दक्षिण एशियाई फुटबॉल फेडरेशन कप (सैफ) चैंपियनशिप का खिताब जीता
केरल के त्रिवेंद्रम अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने गतविजेता अफगानिस्तान को 2-1 से पराजित किया.
अदनान सामी खान को भारतीय नागरिकता अधिनियम, 1955 के तहत नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया
अदनान सामी खान को भारतीय नागरिकता अधिनियम, 1955 के तहत नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया
प्रधानमंत्री ने फ्रंटियर्स इन योगा रिसर्च एंड इट्स एप्लीकेशन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया
21वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान द्वारा किया गया.
धर्म आधारित कामकाजी जनसंख्या के आंकड़े जारी
यह आंकड़े 2011 की जनगणना से लिए गए हैं तथा इसमें 2001 की तुलना में अधिक बदलाव नहीं आये हैं. इसके अनुसार हिंदू धर्म में काम करने वालों का प्रतिशत 41 है.
आबिदअली नीमचवाला विप्रो लिमटेड के नए सीईओ नियुक्त
आबिदअली नीमचवाला टीके कुरियन का स्थान लेंगे. नियुक्ति से पूर्व टीके कुरियन मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद और आबिदअली नीमचवाला सीओओ के पद पर कार्यरत थे.
आर के माथुर ने भारत के आठवें मुख्य सूचना आयुक्त पद की शपथ ली
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में आर के माथुर को भारत के मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.
चंडीगढ़ में ई-रिक्शा मोटर वाहनों की श्रेणी में शामिल होगा
बढ़ते प्रदूषण, गाड़ियों की संख्या और प्राकृतिक संसाधनों के बेफजूल खर्च को नियंत्रित करने के उद्देश्य से ई-रिक्शा (बैटरी चालित वाहन) को 2 जनवरी 2015 को मोटर वाहनों की श्रेणी में शामिल कर लिया गया.
ऑस्कर विजेता छायाकार विल्मोस सिग्मोंड की मृत्यु हो गई
स्टीवन स्पीलबर्गस क्लोज एनकाउंटर ऑफ़ द थर्ड काइंड के लिए ऑस्कर विजेता सिनेमा छायाकार विल्मोस सिग्मोंड का 85 वर्ष की अवस्था में कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका में 1 जनवरी 2016 को निधन हो गया.
22 साल के क्रिकेटर मैथ्यू होबडन की मौत
इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट टीम ससेक्स के खिलाड़ी मैथ्यू होबडन का 22 साल की उम्र में 3 जनवरी 2016 को निधन हो गया.
No comments:
Post a Comment