· अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस
International Day of Rural Woman
International Day of Rural Woman
15 अक्टूबर, 2016 को संपूर्ण विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस’ (International Day
of Rural Woman) मनाया गया।
·
वर्ष 2016 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme)-”Climate is Changing Food and
Agriculture must too” है।
·
इस दिवस का उद्देश्य कृषि विकास, ग्रामीण विकास, खाद्य सुरक्षा और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन में ग्रामीण महिलाओं के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
·
गौरतलब है कि विकासशील देशों में लगभग 43 प्रतिशत महिलाएं कृषि श्रमिक के रूप में कार्य करती हैं और खाद्य क्षेत्र से जुड़ी हैं।
·
विश्व में अति गरीब जनसंख्या का 76 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्र से संबद्ध है। पहला अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस 15 अक्टूबर, 2008 को मनाया गया था जिसकी घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 18 दिसंबर, 2007 में की गई थी।
No comments:
Post a Comment