उर्दू पुस्तक ‘नई उमंग’ का संकलन एवं सम्पदान
· 9 अक्टूबर, 2016 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा लोकभवन स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कई पुस्तकों का विमोचन किया गया।
·
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘यूपी द ग्रोथ फैक्ट्री’ (सम्पादन-चन्दन मित्रा), तथा डॉक्टर हरिओम द्वारा लिखित पुस्तक ‘ख्वाबों की हँसी’ का विमोचन किया।
· इसी अवसर पर उर्दू मासिका पत्रिका नया दौर के ‘मजाज’ विशेषांक के हिंदी संस्करण (सम्पादक-डॉ. वजाहत हुसैन रिजवी) तथा उर्दू पुस्तिका ‘नई उमंग’ जिसका संकलन एवं सम्पादन सुहेल वहीद अंसारी ने किया है का भी विमोचन किया गया।
·
उल्लेखनीय है कि पुस्तक ‘यूपी द ग्रोथ फैक्ट्री’ में प्रदेश की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला गया है।
·
इस पुस्तक के माध्यम से लोगों को तथा प्रदेश में निवेश के इच्छुक उद्योगपतियों को राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी मिलेगी
No comments:
Post a Comment