Showing posts with label currrent gk for po exam. Show all posts
Showing posts with label currrent gk for po exam. Show all posts

Monday, 24 October 2016

23 सितंबर, 2016

अमेरिकी कंपनी एप्पल
·         23 सितंबर, 2016 को प्रकाशित समाचार के अनुसार अमेरिकी कंपनी एप्पल द्वारा हैदराबाद (आंध्र प्रदेश) में स्थित एक स्टार्टअप कंपनी टपलजंप का जून 2016 में अधिग्रहण किया गया।
·         इस अधिग्रहण के पश्चात टपलजंप कंपनी में काम करने वाली सभी 16 कर्मचारी एप्पल के स्टॉफ में शामिल होंगे।
·         यह एप्पल द्वारा किसी भारतीय कंपनी का प्रथम अधिग्रहण है।
·         उल्लेखनीय है कि टपलजंप एक मशीन लर्निंग स्टार्टअप है जो बड़े डेटा के भंडारण और प्रोसेसिंग का तीव्र गति से विश्लेषण/करने में कुशल है।
·         टपलजंप कंपनी की स्थापना जनवरी 2013 में रोहित राय, सत्यप्रकाश बुद्धवरपू और दीपक अलूर ने की थी।